Elvish Yadav: चौंकाने वाली Net Worth और अनसुनी जीवनी करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारें

Elvish Yadav:-

Elvish Yadav आज भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स में से एक हैं। अपनी अनोखी कॉमेडी, रोस्टिंग वीडियो और व्लॉगिंग के दम पर उन्होंने लाखों दिलों में जगह बनाई है। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता के रूप में उनकी प्रसिद्धि और भी बढ़ गई। 

Elvish Yadav Biography:-

एल्विश यादव का असली नाम सिद्धार्थ यादव है। उनका जन्म 14 सितंबर 1997 को हरियाणा के गुरुग्राम में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। वह हिंदू अहिर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता राम अवतार सिंह यादव एक कॉलेज लेक्चरर हैं, जबकि उनकी माता सुषमा यादव एक गृहिणी हैं। 

शिक्षा: एल्विश ने अपनी स्कूली शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम से पूरी की, जहां उन्होंने हाई स्कूल में 94% अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज, दिल्ली से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री प्राप्त की। कॉलेज के दिनों में ही उन्हें यूट्यूबर्स जैसे आशीष चंचलानी और भुवन बाम से प्रेरणा मिली, जिसने उन्हें यूट्यूब पर कंटेंट क्रिएशन की ओर प्रेरित किया। 2025 तक एल्विश यादव की उम्र 27 वर्ष है।

YouTube Career:- 

Elvish ने 2016 में अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की। शुरुआत में उनके चैनल का नाम The Social Factory था, जिसे बाद में बदलकर Elvish Yadav कर दिया गया। उनकी पहली वीडियो How Voice Tech Selfie थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनकी कॉमेडी, रोस्टिंग और व्लॉगिंग वीडियो ने उन्हें जल्द ही लोकप्रिय बना दिया।वर्तमान में उनके पास दो मुख्य यूट्यूब चैनल हैं

Elvish Yadav: इस चैनल पर वह शॉर्ट फिल्में, कॉमेडी और रोस्टिंग वीडियो अपलोड करते हैं। इस चैनल के 14.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।

Elvish Yadav Vlogs: इस चैनल पर वह अपने दैनिक जीवन के व्लॉग और मजेदार कंटेंट शेयर करते हैं। इस चैनल के 7.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।

उनका सबसे लोकप्रिय वीडियो Elvish Yadav Roasting TikTokers है, जिसे 13 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा, TikTok vs YouTube विवाद ने उन्हें और भी प्रसिद्धि दिलाई, जिसमें Carryminati जैसे यूट्यूबर्स ने भी हिस्सा लिया।

बिग बॉस ओटीटी 2: 2023 में एल्विश ने बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में प्रवेश किया और अपनी अनोखी शैली और व्यक्तित्व के दम पर शो जीत लिया। यह पहली बार था जब कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बिग बॉस का विजेता बना। उन्हें 25 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली, जिसने उनके फैन बेस को और बढ़ाया।

Elvish Yadav Net Worth:-

2025 तक, एल्विश यादव की कुल नेट वर्थ 70 करोड़ रुपये के लगभग अनुमानित है। उनकी आय के प्रमुख स्रोत 

यूट्यूब: एल्विश के दोनों यूट्यूब चैनल्स से वह हर महीने 20 लाख रुपये कमाते हैं। उनके वीडियो को मिलने वाले व्यूज और Google AdSense से उन्हें अच्छी खासी आय होती है।

Brand Sponsorship: वह कई ब्रांड्स के साथ विज्ञापन और प्रचार के लिए काम करते हैं, जिससे उनकी आय में इजाफा होता है।

Systumm Clothing: एल्विश का खुद का क्लोदिंग ब्रांड है, जिससे वह सालाना लाखो रुपये कमाते हैं।

एल्विश यादव की संपत्ति और कार कलेक्शन:-

एल्विश एक शानदार जीवनशैली जीते हैं और उनकी संपत्ति में कई आलीशान चीजें शामिल हैं, एल्विश ने गुरुग्राम के वजीराबाद में 12-14 करोड़ रुपये का एक आलीशान 6 BHK घर खरीदा है। इसके अलावा, उनके पास दुबई में  एक प्रॉपर्टी भी है। एल्विश को लग्जरी कारों का शौक है। उनके कार कलेक्शन में शामिल हैं:Porsche 718 Boxster, Mercedes G Wagon, Toyota Fortuner ,Hyundai Verna। एल्विश की लोकप्रियता के साथ-साथ वह कई विवादों में भी घिरे रहे हैं।

TikTok vs YouTube: 2020 में टिकटॉक और यूट्यूब क्रिएटर्स के बीच हुए विवाद में एल्विश का नाम प्रमुखता से सामने आया।

मारपीट का मामला: यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ उनकी मारपीट की वीडियो वायरल हुई, जिसने उनकी छवि को प्रभावित किया।

NCW समन: 2025 में चुम दारंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी किया।

एल्विश यादव ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनोखे अंदाज से न केवल सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि एक शानदार जीवनशैली भी हासिल की। वह भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स में से एक हैं। हालांकि, उनके विवादों ने भी उनकी छवि को प्रभावित किया है, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने