सपना चौधरी:-
सपना चौधरी, जिन्हें लोग प्यार से देसी क्वीन कहते हैं, हरियाणा की एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट के दम पर न सिर्फ उत्तर भारत में, बल्कि पूरे देश में अपनी खास पहचान बनाई है। एक छोटे से शहर रोहतक से निकलकर बिग बॉस, बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया तक का सफर तय करने वाली सपना की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है।
सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।सपना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रोहतक से पूरी की, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें पढ़ाई छोड़कर स्टेज शोज करने शुरू किए। वह 9वीं कक्षा में थीं जब उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया। उनकी शुरुआती जिंदगी आसान नहीं थी उन्हें सामाजिक आलोचनाओं और रूढ़ियों का सामना करना पड़ा, लेकिन सपना ने हार नहीं मानी।
करियर की शुरुआत:-
सपना ने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय ऑर्केस्ट्रा ग्रुप्स के साथ की। उन्होंने अपना खुद का ऑर्केस्ट्रा ग्रुप बनाया, जो आज भारत के प्रमुख ऑर्केस्ट्रा ग्रुप्स में शुमार है। उनकी लोकप्रियता तब आसमान छूने लगी जब उनका गाना सॉलिड बॉडी यूट्यूब पर वायरल हुआ। इस गाने ने उन्हें रातोंरात हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में मशहूर कर दिया।
सपना के डांस और गानों ने उन्हें उत्तर भारत की सबसे मांग वाली स्टेज परफॉर्मर बना दिया। उनके गाने जैसे तेरी आख्या का यो काजल जो यूट्यूब पर 500 मिलियन व्यूज पार कर चुका है और गजबन पानी ले ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उनके परफॉर्मेंस में हरियाणवी संस्कृति और देसी ठसक का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है, जो दर्शकों को दीवाना बना देता है।
बिग बॉस में कदम:-
सपना को असली पहचान 2017 में बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद मिली। इस रियलिटी शो में उनकी सादगी और बेबाकी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि वह शो नहीं जीत पाईं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ।
बिग बॉस के बाद सपना ने बॉलीवुड में भी कदम रखा। उन्होंने वीरे दी वेडिंग ,नानू की जानू और जर्नी ऑफ भांगओवर जैसी फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए। 2019 में उन्होंने फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स में मुख्य अभिनेत्री के रूप में डेब्यू किया। इसके अलावा, सपना ने भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया और रवि किशन, मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव जैसे सितारों के साथ स्टेज शेयर किया।
2023 में सपना ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के 76वें संस्करण में रेड कार्पेट पर वॉक किया, जो भारत की पहली क्षेत्रीय सेलिब्रिटी के रूप में उनकी उपलब्धि को दर्शाता है।
Personal Life:-
सपना की निजी जिंदगी भी उतनी ही चर्चा में रही है। जनवरी 2020 में उन्होंने गुपचुप तरीके से हरियाणवी सिंगर वीर साहू से मंदिर में शादी कर ली। इस जोड़े ने अक्टूबर 2020 में अपने पहले बेटे का स्वागत किया। नवंबर 2024 में उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ, जिसका नामकरण समारोह में मशहूर सिंगर बब्बू मान ने बच्चे का नाम शाह वीर रखा। इस समारोह में 30000 से ज्यादा लोग शामिल हुए।
Net Worth:-
सपना की अनुमानित नेट वर्थ लगभग लगभग 50 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत स्टेज शोज, फिल्में, म्यूजिक वीडियोज और ब्रांड एंडोर्समेंट्स हैं। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, ऑडी क्यू7 और ऑडी ए4 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।
सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने डांस वीडियोज, फोटोज और पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती हैं। उनके फैंस उनकी स्टाइलिश ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट्स की भी तारीफ करते हैं।
राजनीतिक पारी:-
सपना ने 2019 में राजनीति में भी कदम रखा। पहले खबर आई कि वह कांग्रेस में शामिल हो गईं, लेकिन उन्होंने इन खबरों का खंडन किया। उसी साल उन्होंने BJP जॉइन की और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार किया।
सपना सिर्फ एक परफॉर्मर ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान भी हैं। वह महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेती हैं। उनकी कहानी लाखों लोगों, खासकर युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
सपना चौधरी एक छोटे से शहर की लड़की से लेकर कान्स के रेड कार्पेट तक का उनका सफर उनकी मेहनत और जुनून का सबूत है। चाहे वह अपने ठुमकों से स्टेज पर आग लगाएं या सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीतें, सपना हरियाणा की सच्ची देसी क्वीन हैं।उनकी कहानी हमें सिखाती है कि कोई काम छोटा नहीं होता, और अगर मेहनत और विश्वास हो, तो कोई भी सपना असंभव नहीं है।