पत्रकारिता के दो सितारे चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल का तलाक , माता-पिता के रूप में नई पारी

 चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल,एक रिश्ते का अंत और नई शुरुआत:-

    image from google

भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता के क्षेत्र में चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल दो ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत से खास पहचान बनाई। लेकिन हाल ही में इन दोनों के निजी जीवन ने सुर्खियां बटोरीं, जब 16 साल की शादी के बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया। यह घोषणा चित्रा त्रिपाठी ने 19 मार्च 2025 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की, जिसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई। 

Chitra Tripathi:- 

चित्रा त्रिपाठी का जन्म 11 मई 1986 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पारंपरिक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2005 में गोरखपुर दूरदर्शन से की और धीरे-धीरे पत्रकारिता की दुनिया में अपनी जगह बनाई। सहारा इंडिया, इंडिया न्यूज, न्यूज 24, ईटीवी नेटवर्क और एबीपी न्यूज जैसे बड़े चैनलों के साथ काम करने के बाद वह आज तक में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। वर्तमान में वह एबीपी न्यूज की प्रमुख एंकर हैं। 

चित्रा अपनी तेजतर्रार रिपोर्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2015 में कश्मीर कवरेज के लिए प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार भी हासिल किया। उनके शो जैसे कौन बनेगा राष्ट्रपति और मोदी के 4 साल ने दर्शकों के बीच खासी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन उनके निजी जीवन ने भी समय-समय पर चर्चा बटोरी, खासकर अतुल अग्रवाल के साथ उनके रिश्ते को लेकर।

    image from Instagram 

Atul Aggrawl:- 

अतुल अग्रवाल उत्तर प्रदेश के बांदा, बुंदेलखंड क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं और एक सामान्य बनिया परिवार से आते हैं। वह भी पत्रकारिता के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वर्तमान में वह हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक हैं और अपने 21 साल से ज्यादा के करियर में टेलीविजन और प्रिंट मीडिया में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनकी रिपोर्टिंग भी कई बड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए जानी जाती है। हालांकि, 2021 में एक विवाद ने उनकी छवि को प्रभावित किया था, जिसका असर उनके निजी जीवन पर भी पड़ा।

विवादों की शुरुआत:-

चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल की शादी 2008 में हुई थी। दोनों का एक बेटा है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। शुरुआती सालों में यह जोड़ा पत्रकारिता जगत में एक मजबूत उदाहरण के तौर पर देखा जाता था। लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में दरारें आने की खबरें सामने आईं। सबसे बड़ा विवाद 2021 में तब सामने आया, जब अतुल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि नोएडा में कुछ बदमाशों ने उन्हें लूटने की कोशिश की। लेकिन नोएडा पुलिस की जांच में यह कहानी झूठी निकली,और चित्रा का फोन आने पर उन्होंने यह झूठ गढ़ा था। इस घटना ने न सिर्फ उनकी पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाया, बल्कि चित्रा के साथ उनके रिश्ते पर भी गहरा असर डाला। इसके अलावा, 2016 में चित्रा ने अतुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए नोएडा के सेक्टर 24 थाने में शिकायत दर्ज की थी। हालांकि, बाद में यह मामला सुलझ गया था, लेकिन इन घटनाओं ने उनके रिश्ते की नींव को कमजोर कर दिया।

तलाक का फैसला और नई शुरुआत:-

2022 में तनाव की खबरों के बाद चित्रा ने तलाक के लिए सूरजपुर जिला न्यायालय में अर्जी दायर की थी। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 19 मार्च 2025 को दोनों ने औपचारिक रूप से अपने 16 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया। चित्रा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 16 शानदार साल साथ बिताने के बाद, हमने कुछ समय पहले ही अलग होने की योजना बनाई और अब हम इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं  पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि माता-पिता और परिवार के रूप में। हम अपने बेटे को साथ-साथ पालने के लिए समर्पित हैं।

अतुल ने भी अपने पोस्ट में लिखा, होइहि सोइ जो राम रचि राखा। सब अच्छा है, आगे भी अच्छा ही होगा। दोनों ने यह स्पष्ट किया कि वे अपने बेटे की परवरिश में मिलकर योगदान देंगे और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे।

चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल का यह फैसला उनके प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है, लेकिन दोनों ने इसे एक नई यात्रा की शुरुआत बताया है। यह घटना न सिर्फ उनके निजी जीवन का एक अध्याय बंद करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि रिश्तों में आपसी सहमति और सम्मान कितना जरूरी है। अब दोनों अपने-अपने करियर और बेटे के भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने